Search KhabarFast

Press ESC to close

एलपीजी के भाव बढ़े, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ेंगे या नहीं? यहां जान लीजिए पूरा अपडेट

एलपीजी के भाव बढ़े, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ेंगे या नहीं? यहां जान लीजिए पूरा अपडेट

LPG Price Increase:भारत में एलपीजी के भाव बढ़ गए हैं। जिसके बाद ये चर्चा होने लगी है कि क्या सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ने वाली है। हालांकि इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार का पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का इरादा नहीं है। आगे भी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़ेंगे। बताया जा रहा है कि स्टेट ऑफ होर्मुज से जल्द ही कार्गौ की आवाजाही शुरु हो जाएगी। 

एलपीजी को लेकर क्या प्लान

एलपीजी प्राइस को लेकर सूत्रों ने कहा कि पिछले 12 सालों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 110 रुपए हो गए हैं और एलपीजी के प्रोडक्शन को लेकर सरकार चर्चा कर रही है। हालांकि, एक दिन पहले खबर आई थी कि एलपीजी के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए सरकार ने तेल कंपनियों को आदेश दिया है। सरकार ने कहा कि तेल कंपनियों का फोक्स एलपीजी गैस प्रोडक्शन पर ज्यादा होना चाहिए। गौर करने वाली बात ये है कि 11 महीने बाद रसोई गैस का दाम बढ़ाया गया है। 14.2 किलो के सिलेंडर पर 60 रुपए। जबकि कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपए बढ़ाए गए हैं।

कच्चा तेल को लेकर भारत का रुख

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत के पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम स्टॉक है। मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डिजल और एटीएफ का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और रणनीतिक भंडार के साथ-साथ रसद के मोर्चे पर भी स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि भारत के पास 50 से 60 दिनों का स्टॉक है। बता दें कि पश्चिम एशिया में जंग छिड़ने के कारण कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखी गई है। शुक्रवार यानी 6 मार्च को कच्चे तेल का दाम 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast