Search KhabarFast

Press ESC to close

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का निकला कनेक्शन, जीशान अख्तर और सौरव महाकाल का नाम आया सामने

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग का निकला कनेक्शन, जीशान अख्तर और सौरव महाकाल का नाम आया सामने

Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे जीशान अख्तर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जीशान अख्तर के डॉजियर से खुलासा हुआ है कि उसका सीधा कनेक्शन लॉरेंस गैंग से है। जीशान का जो डोजियर सामने आया है उसमें लॉरेंस गैंग के सौरव महाकाल का नाम भी है। बता दें कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सौरव महाकाल का नाम भी सामने आया था। सौरव महाकाल लॉरेंस गैंग का ऐक्टिव मेम्बर है और अनमोल बिश्नोई का खास गुर्गा है।

पंजाब के रहने वाले ज़ीशान अख्तर के बारे में बताया जा रहा है कि इसका असली नाम मोहम्मद यासिन अख्तर है। लोग इसे जुल्मी उर्फ जेसी उर्फ जस्सी उर्फ सिकंदर के नाम से भी जानते हैं। जीशान के गैंग में 22से ज्यादा मेम्बर हैं। मर्डर, डकैती, फिरौती समेत इसपर 7मुकदमें दर्ज हैं। 2022में ये हत्या के केस में गिरफ्तार हुआ था, इसके बाद पटिलाया जेल में उसकी लॉरेंस गैंग के सदस्यों से मुलाकात हुई थी।पुलिस सूत्रों के जेल से छूटने के बाद जीशान सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल के घर गया था। वहां से भी ये दोनों मुंबई चले गए थे। बताया जा रहा है कि मुंबई में किराए पर घर समेत दूसरे लॉजिस्टिक का इंतज़ाम ज़ीशान ने ही किया था।

कुख्यात गैंगस्टर विक्रम बराड़ के संपर्क में था जीशान

जीशान अख्तर लंबे वक्त तक लॉरेन बिश्नोई के खासमखास रहे कुख्यात गैंगस्टर विक्रम बराड़ के साथ संपर्क में भी था। विक्रम बराड़ वही गैंगस्टर है जो राजस्थान के हनुमानगढ़ से ताल्लुक रखता है और उसे बीते साल प्रत्यर्पण कर UAE से भारत लाया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ साल पहले जीशान के घरवालों के साथ कुछ मारपीट की गई थी जिसका बदला लेने के लिए उसे बिक्रम बराड़ का साथ मिला था। तब विक्रम बराड़ ने उस वक्त जीशान की मदद की थी और बदले में जीशान को पंजाब में कुछ टारगेट दिए गए थे तब जीशान ने विक्रम बराड़ के लिए पंजाब में कुछ फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast