HOROSCOPE TODAY 15 OCTOBER 2023, AAJ KA RASHIFAL: नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर होगी मां की विशेष कृपा, जानें अपना दैनिक राशिफल

HOROSCOPE TODAY 15 OCTOBER 2023, AAJ KA RASHIFAL: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13 अक्टूबर 2023, रविवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। वहीं वृश्चिक राशि के जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उनके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी बड़ी डील को फाइनल करके अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। आज नवरात्रि के पहले दिन मां की कृपा से आपके सभी अधूरे काम पूरे होंंगे। किसी बाहरी व्यक्ति की बातों को सच मानने की ग़लती न करें। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज सफलता मिलती दिखाई दे रही है। अपनी सेहत का ध्यान रखना आपके लिए अति आवश्यक है। माता रानी की कृपा से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज दिन अच्छा रहने वाला है। मां की कृपा से आपकी सेहत पहले से ज्यादा बेहतर होगी। दूसरों के प्रति आपका अच्छा व्यवहार सफलता में रंग लाएगा।व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। आज परिवार के साथ माता रानी के दर्शन करने किसी मंदिर जा सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। यदि आप सट्टेबाजी करते हैं तो उससे दूरी बनानी आपके लिए लाभकारी रहेगी, अन्यथा किसी परेशानी में उलझ सकते हैं।पारिवारिक आयोजन के चलते व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सभी का ध्यान आप पर बना रहेगा। दिन के दूसरे पहर में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा जा सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके करीबी आपकी छवि को गलत तरह से दर्शा सकते हैं। किसी पुराने निवेश में नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र के किसी काम के चलते अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने सहयोगियों पर विश्वास करने से बचना होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपका मन कहीं दूर घूमने-फिरने का कर सकता है। यदि शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों की वजह से आप किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। आपके अंदर काफी नकारात्मक है, इसलिए नकारात्मक सोच के लोगों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन आप उसे पूरा करने में सफल होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन थकान से भरपूर रहेगा। आप पर आज थकान हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तरोताज़ा रहने के लिए आपको अच्छी तरह से आराम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी केे साथ धन को लेकर अनबन हो सकती है। अपने शांत स्वभाव से सभी मामलों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार के साथ माता रानी के दर्शन के लिए जाएंगे, जिससे आपके मन को काफी शांति का अनुभव होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज दिन सामान्य रहेगा। नवरात्रि के शुभ दिन दूसरों की आलोचना में अपना समय ख़राब न करें। आपके स्वास्थ्य पर अनियमित दिनचर्या का बुरा असर पड़ सकता है। धन से जुड़ी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा। अगर आप किसी संस्थान से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का आज का दिन कुछ उतार चढाव वाला रहने वाला है। आपका कोई सोचा हुआ काम आज अटक सकता है। नौकरीपेशा लोग यदि अपना रोजगार बदलने की सोच रहे हैं तो इसमें बाधा आएगी। शत्रु आज आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यापार करने का फैसला किया है तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। घर पर मित्रों और मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर कोई मानसिक तनाव है तो आज उससे राहत मिलेगी। शाम के समय धार्मिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। परिजनों के साथ किसी यात्रा का संयोग बनेगा। अचानक धन लाभ के संयोग बन सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। राजनीति की दिशा में किये गये प्रयास लाभकारी साबित होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको सम्मान मिलेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो इसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता का पूरा लाभ आज आपको मिलता दिख रहा है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइज पार्टी की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढेगा। पिता के मार्गदर्शन में किये गये कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। किसी कार्य के पूरा होने से आप खुश रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, इनसे सतर्क रहें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
Leave a Reply