Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पलवल में पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्त में चार बदमाश, 2 के पैर में लगी गोली

HARYANA NEWS: पलवल में पुलिस और बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़, गिरफ्त में चार बदमाश, 2 के पैर में लगी गोली

HARYANA NEWS: हरियाणा के पलवल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी पलवल वरुण सिंगला के निर्देशन में क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को 24घंटे के अंदर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गांव थंतरी निवासी मूलचंद अपने भतीजे के साथ वैगन-आर गाड़ी में शादी का सामान लेकर बागपुर जा रहे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद युवकों ने उन पर फायरिंग कर गाड़ी लूट ली। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि चारों आरोपी कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद काबू कर लिया, जबकि अन्य दो को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रोहित और रणजीत के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र और अनुराग के रूप में हुई है।

किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा- पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की उम्र 20से 25वर्ष के बीच है और इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मुख्य आरोपी रोहित के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लूट, डकैती और अवैध हथियारों के सात मामले दर्ज हैं। पलवल पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast