Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत; 17 लोग घायल

Haryana News:जींद में रंग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत; 17 लोग घायल

Fire In Factory:हरियाणा के जींद में शनिवार यानी 7 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां रंग और गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकी 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ये हादसा जींद के सफीदो क्षेत्र में हुई। घटना के समय फैक्ट्री में 20-25 लोग काम कर रहे थे। जिनमें कई महिलाए भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान फैक्ट्री में आग लगने से ये हादसा हुआ। फैक्ट्री में रंग और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली।

आग लगने से मचा हड़कंप

फैक्ट्री में आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे। कई मजदूर किसी तरह निकल गए लेकिन चार महिलाएं अंदर ही फंस गई। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि उनकी जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, दमकलकर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर चेक किया गया तो महिलाओं के शव पड़े मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस यह भी जांच कर ही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम थे या नहीं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast