Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में कार से बरामद हुए दो भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंका

Haryana News: फरीदाबाद में कार से बरामद हुए दो भाइयों के शव, दम घुटने से मौत की आशंका

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में देर रात कार के अंदर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई। नवीन नगर चौकी इलाके के अगवानपुर गांव जाने वाली सड़क पर कार खड़ी थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस घटना की जान में जुट गई।

बताया जा रहा है कि नवीन नगर चौकी इलाके के अगवानपुर गांव जाने वाली सड़क पर एक कार सुबह करीब 10 बजे से सड़क किनारे खड़ी थी। करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक कार खड़ी रहने पर लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। कार के अंदर दोनों व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (44) और रंजन कुमार (38) के रूप में हुई।

बिहार के रहने वाले थे दोनों मृतक

जानकारी के अनुसार, दोनों मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बड़ा भाई कुंदन कुमार सेना से रिटायर्ड बताया जा रहा है। छोटा भाई रंजन कुमार एक पैर से दिव्यांग था। दोनों फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके में साथ रह रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast