Search KhabarFast

Press ESC to close

बल्लभगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी! एएसआई राजेश और होमगार्ड जीतू ने बीच सड़क मचाया उत्पात, एक युवक को चौकी में पीट-पीटकर किया अधमरा

बल्लभगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी! एएसआई राजेश और होमगार्ड जीतू ने बीच सड़क मचाया उत्पात, एक युवक को चौकी में पीट-पीटकर किया अधमरा

FaridabadNews: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में पुलिस कर्मी ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। आदर्श सब्जी मंडी के बाहर सोमवार रात ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई राजेश कुमार और उसके होमगार्ड सहयोगी जीतू ने सड़क पर हंगामा करते हुए दिखाई दिए। सिविल ड्रेस में आए दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मियों  ने पहले लोगों की रेहड़ियां पलट दीं, फिर स्कूटी और बाइक गिराकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर लोगों के साथ सरेआम गाली-गलौच और धमकियां दी गईं। जब एक युवक शिकायत लेकर चौकी पहुंचा, तो वहां पर भी उसकी पिटाई कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात लगभग 8:30बजे एएसआई राजेश कुमार, जो ट्रैफिक पुलिस में ZO के पद पर तैनात है, बल्लभगढ़ सोहना की तरह जाने वाले रेलवे फ्लाईओवर के रेड लाइट टी-पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस बूथ पर डियूटी है। रात करीब 8:45-9:00बजे अपने सहयोगी जीतू के साथ आदर्श सब्जी मंडी के पास पहुंचा। दोनों ने आते ही बिना किसी चेतावनी के दो रेहड़ियों को पलट दिया और फिर वहां खड़ी स्कूटी व बाइकों को गिराने लगे। जब लोगों ने उनसे इसका कारण पूछा तो उल्टा उन पर चिल्लाने लगे, गालियां देने लगे और उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे।

भीड़ बढ़ती देख दोनों पुलिस कर्मी और भी ज्यादा भड़क गए। होमगार्ड जीतू ने जबरन लोगों की गाड़ियां उठाकर पेट्रोलियम गाड़ी पर डालने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहां मौजूद कई लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें एएसआई राजेश और जीतू गालियां देते और झगड़ा करते साफ नजर आ रहे हैं।लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई राजेश नशे की हालत में था। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी और उसकी हरकतें अजीब थीं। वह खुद के बचाव में वीडियो बना रहा था।

जब दो तीन दुकानदार ओर लोग शिकायत लेकर चौकी पहुंचें तो एक युवक गुलशन को जबर्दस्ती बिठा लिया फिर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि एएसआई राजेश और होमगार्ड जीतू ने उसे चौकी के अंदर ही बेरहमी से पीट डाला। गुलशन को इतनी चोटें आईं कि उसे पहले सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ और फिर फरीदाबाद सिविल अस्पताल बीके रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उसके चेहरे पर थप्पड़ों के निशान, छाती और पेट में अंदरूनी चोटें हैं।

गलती है तो चालान काटो- पीड़ित

वहीं मंडी में सब्जी खरीदने आए टिंकू ने बताया कि उसकी नई बाइक को भी गिराकर नुकसान पहुंचाया गया। जब उसने विरोध किया और कहा कि "गलती है तो चालान काटो, गाड़ी क्यों तोड़ रहे हो", तो एएसआई राजेश उसे गालियां देने लगा और धमकाने लगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast