Search KhabarFast

Press ESC to close

Ganesh Visarjan 2024: कब है अनंत चतुर्दशी, जानें गणेश विसर्जन के समय किन बातों का रखे खास ध्यान

Ganesh Visarjan 2024: कब है अनंत चतुर्दशी, जानें गणेश विसर्जन के समय किन बातों का रखे खास ध्यान

Ganesh Visarjan Shubh Muhurat: 7 सितंबर 2024 से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो चुका है। जिसे बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अब गणेश विसर्जन की तारीख नजदीक आ रही है। गणेशोत्सव का समापन 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी पर होगा।

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर 2024 को है। इसी दिन बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जाना है। लेकिन इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से लेकर रात तक भद्रा का साया रहेगा। ये समय मूर्ति विसर्जन के लिए सही नहीं माना जाता है। आइए, आपको बताते है, मूर्ति विसर्जन के लिए कौन सा मुहूर्त सबसे सही है।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

साल 2024 को अनंत चतुर्दशी की तिथि 17 सितंबर को पड़ रही है। इसी दिन बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जाना है। लेकिन इसी दिन भद्रा काल भी लग रहा है। लेकिन ऐेसे 3 शुभ मुहूर्त है, जिसमें आप विसर्जन कर सकते है।

गणेश विसर्जन के 3 शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश विसर्जन का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर  3 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा और शाम को 04 बजकर 50 मिनट पर खत्म होगा। इसके बाद तीसरा शुभ मुहूर्त शाम को 07 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगा और रात को 09 बजकर 19 मिनट पर रहेगा।  आप इन मुहूर्त के अनुसार गणेश विसर्जन कर सकते हैं।

भद्रा काल का समय

अनंत चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर होगी। इसका समापन 17 सितंबर को 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं भद्राकाल सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो जाएगा और रात को 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

गणेश विसर्जन के दौरान ध्यान रखें ये बातें

  • गणेश विसर्जन सबसे पहले पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा की करें।
  • इस दिन गणेश जी को मोदक के साथ-साथ 56 भोग भी अर्पित करें।
  • विसर्जन के दिन काले या नीले रंग के कपड़े न पहनें।
  • बप्पा की मूर्ति को घर से विदा करने से पहले उन्हें पूरे घर में घूमा लें।
  • बप्पा को घर से विदा करते समय उनका मुख घर की तरफ रखें और पीठ बाहर की तरफ होना चाहिए।
  • गणेश पूजन में उपयोग हुई सामग्रियों को भी विसर्जित करना चाहिए।
  • विसर्जन के वक्त श्री गणेश के मंत्रों का जाप जरूर करें।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Tomorrow 04 April 2026, Kal Ka Rashifal: शनिवार को मेष समेत इन राशियों के करियर में होंगे बदलाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 04 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 04अप्रैल शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

Horoscope Tomorrow 05 April 2026, Kal Ka Rashifal: रविवार के दिन मेष समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Tomorrow 05 April 2026, Kal Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, कल का दिन यानि 05अप्रैल रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। इस दिन सभी ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी। जबकि, कई राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे?

इतना महंगा आम आपने नहीं देखा होगा...लाखों में है इसकी कीमत, जानें इस महंगे फल की कहानी

Miyazaki Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन जापान का मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) इस नाम को शाब्दिक रूप से साबित कर रहा है। इसे ‘सूरज का अंडा’ (Taiyo no Tamago या Egg of the Sun) भी कहा जाता है। इस दुर्लभ आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5लाख से 3लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। इतनी भारी कीमत का मतलब है कि एक किलो मियाजाकी आम खरीदने में आप एक अच्छी लग्जरी बाइक या स्कूटर की रकम खर्च कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast