Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: छावला में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नंदू गैंग पर फिरौती के लिए मर्डर का शक

Delhi News: छावला में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नंदू गैंग पर फिरौती के लिए मर्डर का शक

Delhi Murder: राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है मृतक का नाम बलवान गहलोत बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू ने कुछ समय पहले धमकी दी थी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि, "द्वारका जिले के छावला में अज्ञात हमलावरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने डीलर को उसकी कार में अकेला पाया और उसे गोली मार दी। विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने हाल ही में उसे धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तालाश में जुट गई है और गहलोत की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है ताकि हत्या की सही वजह का पता चल सके। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलरबलवान गहलोत को बीते साल नंदू गैंग से धमकी मिली थी। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की पहचान और उन्हें ढूंढने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast