Search KhabarFast

Press ESC to close

Middle East संकट पर राजनीति तेज, केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा बड़ा सवाल

Middle East संकट पर राजनीति तेज, केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा बड़ा सवाल

Arvind Kejriwal: राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, "पूरे भारत में घरों, रेस्तरां और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की भारी कमी हो गई है। इसका कारण दैनिक उत्पादन में आई भारी गिरावट है, जो 50%तक कम हो गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश में इस्तेमाल होने वाली लगभग 60%एलपीजी आयात की जाती है, जिसमें से लगभग 90%होर्मुज जलडमरूमध्य से आती है और अब इसमें भारी गिरावट आई है। रेस्तरां, होटल और अन्य प्रतिष्ठान इसका सीधा असर झेल रहे हैं। मुंबई के 20%होटल और रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके हैं और अगले 2दिनों में लगभग 50%के बंद होने की आशंका है। यह शादियों का पीक सीजन है और अगर यह कमी जारी रहती है तो कई लोगों को अपनी शादियां स्थगित करनी पड़ सकती हैं।

प्रधानमंत्री ने महज कुछ दिनों में इसे भंग कर दिया- अरविंद केजरीवाल

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आगे कहा कि, "एक और महत्वपूर्ण मुद्दा एलपीजी का अंधाधुंध कालाबाजारी व्यापार है। इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर हाल ही में किए गए हमलों का इस पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। पिछले 75 वर्षों से भारत की विदेश नीति का आधार रही गुटनिरपेक्ष नीति अब खतरे में है। प्रधानमंत्री ने महज कुछ दिनों में इसे भंग कर दिया।  

पीएम मोदी पर जमकर बरसे केजरीवाल

आज अमेरिका और इजरायल ने ईरानपर हमला किया हुआ है। जवाब में ईरान ने Strait of Hormuz पर नियंत्रण कर लिया है और वहां से केवल रूस और चीनके जहाज़ों को ही गुजरने दिया जा रहा है। लेकिन इस नाज़ुक समय में नरेंद्र मोदी ने भारत की गुटनिरपेक्ष नीतिकी धज्जियां उड़ा दीं। अपने पुराने मित्र देश ईरान का साथ देने के बजाय वे अमेरिका और इजरायलके साथ खड़े नज़र आए। इतना ही नहीं, युद्ध शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वे इज़रायल जाकर इजरायली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहूको गले लगाकर आए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast