Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG सप्लाई पर जताई चिंता, CNG और PNG की कमी नहीं, सरकार ने स्पष्ट किया

LPG सप्लाई पर जताई चिंता, CNG और PNG की कमी नहीं, सरकार ने स्पष्ट किया

नई दिल्ली: देश में एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी को लेकर अफवाहों पर सरकारी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक रिर्पोट साझा की है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा किLPG के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है। फिर भी इस स्थिति के बावजूद हमारे 25,000 वितरकों में से किसी के भी यहां स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहूंगी कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी करने से बचें। उन्होंने कहा कि भी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

सुजाता शर्मा ने कहा, "जहां तक ​​कच्चे तेल की बात है, हमारे पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है। हम पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं इसलिए, भारत में इन ईंधनों को आयात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमारी सभी रिफाइनरियां इस समय 100% क्षमता या उससे भी अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं। रिफाइनरियों के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है, और इसके अलावा इसकी आपूर्ति भी लगातार बनी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बिना किसी रुकावट या कटौती के सुनिश्चित की जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है- सुजाता शर्मा

सुजाता शर्मा ने कहा कि इसके अलावा, हमारे प्रमुख शहरी शहरों और केंद्रों में रहने वाले उन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के संबंध में-जिनमें से कई लोग इस समय LPG आपूर्ति पर अपनी निर्भरता के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। भारत सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम ऐसे सभी व्यावसायिक उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि PNG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए वे अपने स्थानीय CGD (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) नेटवर्क प्रदाता या अपने अधिकृत डीलर से संपर्क करें।

सरकार की नागरिकों से अपील

सुजाता शर्मा ने कहा, "राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने ज़िलों के भीतर केरोसिन के वितरण के लिए खास जगहों की पहचान करें-विशेष रूप से उस 48,000 KL की अतिरिक्त मात्रा के लिए, जिसे भारत सरकार ने नियमित कोटे के अलावा मंज़ूरी दी है। वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को सक्रिय करने के लिए, कोल इंडिया ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध हो सके। मैं सभी साथी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे घबराएं नहीं और घबराहट में बुकिंग करने से बचें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast