Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: आज बदल गए सोना-चांदी के भाव, खरीदने से पहले देखें ताजा कीमतें

Gold-Silver Price: आज बदल गए सोना-चांदी के भाव, खरीदने से पहले देखें ताजा कीमतें

Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज 09मार्च 2026को सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध की शुरुआत 1,61,040रुपये प्रति 10ग्राम पर हुई, जो दिन के दौरान 1,59,320रुपये के निचले स्तर तक गिरा और 1,61,675रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा। आखिरी कारोबार में यह 1,61,634रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से मामूली वृद्धि दर्शाता है। वहीं, मई डिलीवरी वाली चांदी के वायदा अनुबंध की ओपनिंग 2,67,950रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई, जो 2,60,809रुपये के निचले स्तर और 2,68,569रुपये के उच्च स्तर को छूकर 2,68,285रुपये पर सेटल हुई। यह उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान युद्ध की तनावपूर्ण स्थिति, डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि के कारण हुआ, जिसने सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग को प्रभावित किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति

कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 5,166.60डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही हैं, जबकि चांदी 84.775डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने और चांदी में सुरक्षित निवेश की प्रवृत्ति बनी हुई है, लेकिन डॉलर की मजबूती ने कीमतों पर दबाव डाला। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि युद्ध की स्थिति लंबी खिंचती है, तो कीमती धातुओं में और तेजी आ सकती है, लेकिन फिलहाल बाजार में सतर्कता बरती जा रही है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली:24K सोना ₹1,63,800से ₹1,63,930प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹150,140से ₹151,000प्रति 10ग्राम, चांदी  ₹ 2,67,100प्रति किलो

2. मुंबई:24K सोना ₹1,61,120से ₹1,63,640प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,49,990प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,84,900से ₹2,90,000प्रति किलो

3. चेन्नई:24K सोना ₹1,58,030से ₹1,64,180प्रति 10ग्राम, 22K सोना ₹1,47,690 - ₹1,50,500प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,89,900से ₹2,90,000प्रति किलो

4. कोलकाता:24K सोना ₹1,63,640प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,47,690से ₹1,50,000प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,85,000से ₹2,90,000प्रति किलो

5. बैंगलोर:24K सोना लगभग ₹1,61,000 से ₹1,63,640 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,48,348 से ₹1,58,660 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,84,900 से ₹2,90,000 प्रति किलो

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: क्या सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमत? खरीदारी से पहले चेक करें 4 अप्रैल के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 4अप्रैल 2026, शनिवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में हल्की स्थिरता के साथ मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिटेल भाव प्रभावित हो रहे हैं। 24कैरेट सोने का औसत भाव लगभग ₹15,094प्रति ग्राम है, जबकि 22कैरेट सोना ₹13,836प्रति ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी का रेट ₹2,49,900प्रति किलोग्राम के आसपास है।

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, जल्द शुरु होगी 81,000 पदों पर मेगा भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27के यूपी पुलिस में 81,000से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अभियान उपनिरीक्षक (SI), सिविल पुलिस आरक्षी (Constable), रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और गोपनीय उपनिरीक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों में होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast