Search KhabarFast

Press ESC to close

मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन की हुई मौत; शरीर नीला पड़ने से गहराया इस बात का शक

मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन की हुई मौत; शरीर नीला पड़ने से गहराया इस बात का शक

Punjab News:पंजाब के तरनतारन में संदिग्ध हालत में तबीयत खराब होने के बाद भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चों ने शनिवार यानी 7मार्च की रात मोमोज और चाप खाई थी। इसके कुछ देर बाद ही दोनों की उल्टियां शुरू हो गई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को दवी दी।

दवा खाने के बाद दोनों बच्चे सो गए लेकिन, सुबह बिस्तर से नहीं उठे। दोनों के शरीर नीले पड़ गए थे और दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतक बच्चों की पहचान 6 साल के आरव और 9साल की दानिका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल में रखवाया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।      

बच्चों ने मोमोज खाने की जिद्द की

तरनतारन की डीएसपी वाली गली में रहने वाले विशाल और उनकी पत्नी नेहा ने बताया कि उनके 2बच्चे आरव और दानिका थे। दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ थे। दोनों मोमोज और चाप खाने की जिद कर रहे थे। जिसके बाद विशाल ने रेहड़ी वाले से मोमोज और चाप लेकर बच्चों को खिलाए लेकिन चाप खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां हुई। रात ज्यादा होने के कारण परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर नहीं गए और उल्टी रोकने वाली दवाई दे दी। हालांकि सुबह होने तक दोनों बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। 

रेहड़ी वाले से पूछताछ

परिजन के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रेहड़ी पर मोमोज बेचने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू। उसने कहा कि मोमोज बहुत लोगों को बेचे हैं और खाए भी हैं। उसने कहा कि अगर मोमोज से तबीयत खराब हुई होती तो बहुत लोग अस्पताल में होते। वहीं, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। वहीं, पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फास्ट फूड की रेहड़ी के चालक से भी पूछताछ की गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast