Search KhabarFast

Press ESC to close

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

EC Press Conference: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

पांच राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन पांच राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हर मतदाता का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गर्व के साथ अपना वोट डालें। चुनाव आयोग के अनुसार इन पांच राज्यों में कुल 2.18 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें सबसे ज्यादा मतदान केंद्र पश्चिम बंगाल में हैं, जहां 80 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन होंगे। आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।

तमिलनाडु में कितने वोटर?

मतदाताओं की संख्या के हिसाब से तमिलनाडु में करीब 5.67 करोड़ वोटर हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में लगभग 6.44 करोड़ मतदाता हैं। केरल में करीब 2.70 करोड़ और असम में करीब 2.50 करोड़ मतदाता हैं। वहीं पुडुचेरी में लगभग 9.44 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए करीब 25 लाख चुनाव कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इनमें लगभग 15 लाख पोलिंग अधिकारी और करीब 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे।

चुनाव आयोग ने किया राज्यों का दौरा

उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव की तैयारियों के दौरान चुनाव आयोग की टीम ने सभी राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां विधानसभा का कार्यकाल जल्द ही पूरा होने वाला है। चार राज्यों में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है, जबकि पुडुचेरी में जून में कार्यकाल खत्म होगा। ऐसे में संभावना है कि मई के पहले सप्ताह तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast