Haryanvi vlogger Paramvir Beniwal: हरियाणा के ट्रैवल व्लॉगर परमवीर बेनीवाल को पैसेंजर परमवीर के नाम से जाने जाते है। उन्होंने अपने नाम 120 से ज्यादा देशों घूमने का रिकॉर्ड भी बनाया है। जानकारी के अनुसार, इस समय परमवीर अमेरिका के लास वेगस में है, जहां उन्हें अमेरिकी युवकों से नस्लीय टिप्पणी सुननी पड़ी। दरअसल, लास वेगस की फ्रीमॉन्ट स्ट्रीट पर दो अमेरिकन युवक लाइवस्ट्रीम कर रहे थे। जिन्होंने परमवीर को कथित तौर पर रोका और उनसे बात करने लगे। ये सब उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही किया और अपने चैनल पर अपलोड भी किया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Also read: Haryana News: अभय चौटाला का ECI पर बड़ा दावा! बोले- ‘मशीनों में गड़बड़ है’, हरियाणा की सियासत में मचा घमासान
बता दें, अमेरिकन युवक लाइवस्ट्रीम करते हुए परमवीर बेनीवाल के पास आते हैं और उनसे पूछते है कि अमेरिका में 7-इलेवन के दर्जनों स्टोर हैं। तो क्या वे उन स्टोर्स में क्लर्क का काम करेंगे। इस काम के लिए उन्हें 12 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से सैलेरी भी मिलेगी। इसपर परमवीर ने कहा कि क्या वे लोग उसे अफोर्ड नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं, परमवीर ने सवाल पूछ रहे एक शख्स की चैन देखकर कहा कि पहले तुम 12 डॉलर खर्च कर अपने लिए असली चैन ले लो।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स सामने आने लगे। दरअसल, अमेरिका में 7 Eleven के स्टोर में ज़्यादातर भारतीय ही काम करते हैं। इसलिए अक्सर इनके साथ जातिवाद के नाम पर भेदभाव किया जाता है।