Jamshedpur Road Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई। यह हादसा सुबह सोनारी पुलिस थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव रोड पर हुई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सह-मंत्री और बहन दीपिका पांडे सिंह जी की बेटी और अन्य व्यक्तियों के जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर ने मेरे दिल को गहरा दुःख पहुंचाया है।
सोरेन ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अपने बच्चे को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए असहनीय होता है। इस बेहद मुश्किल घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी और शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। उन्होंने आगे कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाले गए शव
वहीं, इस इस दर्दनाक हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयावह था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही गाड़ी के भी चकनाचूर हो गया।
चारों मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, चारों मृतकों की पहचान हो चुकी है नमन गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, तृषा सिंह और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने बताया कि एक ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से खराब होकर सड़क पर खड़ा था। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Also read: पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’