25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 किमी प्रति घंटा रहेगी। कल 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश संभव है।
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 25 सितंबर को देश के लगभग 17 राज्यों में बारिश होगी। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, भूस्खलन के खतरे के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
Also read: झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह
दिल्ली में कल मौसम का रहेगा?
दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन IMD के अनुसार, कल 25 सितंबर को दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
पंजाब में कल का मौसम कैसा रहेगा?
पंजाब में बारिश का दौर जारी है। IMD ने कई इलाकों में बादल बरसने की चेतावनी दी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।