UP: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

UP: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

बहराइच:  उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हो गया है. जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हदासे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर गोलवा घाट के पास का है.  जहां ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूटी में भिड़ंतहो गई है. इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने टैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है. टैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने टैक्टर ट्राली चालक की तालाश में जुट गई है.

पुलिस ने इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी. हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम-सा छा गया है, वहीं परिजनों को रो-रोकर बुरा हो गया है. वहीं पुलिस की मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद मृतक को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.   

 

Leave a comment