UP:पति की शिकायत करने पर पत्नी को मिली दर्दनाक सजा, देखकर हो जाएंगे हैरान

UP:पति की शिकायत करने पर पत्नी को मिली दर्दनाक सजा, देखकर हो जाएंगे हैरान

लखनऊ: पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी नोंक झोक चलती रहती है और ये आम बात है लेकिन जब ये नोंक-झोंक मार-पिटाई पर उतर आए तो ये आम बात नहीं रहती है। लेकिन अक्सर महिलाएं घर की इज्जत घर में ही रहे सोचकर पुलिस में शिकायत नहीं करती और पति की मार-पीट झेलती रहती है। लेकिन जब पति एक जानवरों का तरह अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करे तो आप क्या करेंगे। हारकर पुलिस की मदद लेगें। ऐसा ही एक महिला ने किया जिसकी सजा पति को ना मिलकर पत्नी को ही मिली।

दरअसल आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अरसेना गांव की एक खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को खंभे से बांधकर डंडे से पिटाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने आए दिन पति द्वारा मारपीट से तंग आकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिससे गुस्साए पति ने खुलेआम इस हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, घटना के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति श्याम बिहारी और महिला की सास बर्फा देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत सिकन्दरा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आगरा की रहने वाली कुसुमा देवी की शादी 17साल पहले गांव अरसेना निवासी श्याम बिहारी से हुई थी। पीड़िता के अनुसार पति शराब बहुत पीता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है। 13जुलाई को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस के की थी। जब कुसुमा घर लौटी तो पति ने हद पार कर दी। आरोपी ने कुसुमा को खंभे से बांधकर डंडे से पीटा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला कुसुमा देवी का कहना है कि पति श्यामबिहारी काफी समय से उससे मारपीट कर रहा है।

Leave a comment