
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया.
पूरा मामला सिद्धार्थनगर के बढ़या गांव का है. जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई. वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
ये सभी लोग सभी लोग मुंडन करवाने के लिए बिहार जा रहे थे. इस हादसे में शिवांगी, हिमांशु, उमेश, सावित्री देवी, सवरस्तीऔर कमलावती समेत छह की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

Leave a comment