Search KhabarFast

Press ESC to close

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह! पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी काटा गला

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह! पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी काटा गला

UP News: यूपी के सहारनपुर नानौता के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में उस समय हड़कम मच गया, जब पति ने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद पति ने खुदका भी गला कटा। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों सीएचसी उपचार के लिए ले गए। जहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पति का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को इरफान पुत्र उम्रदराज निवासी कैराना जनपद शामली ने अपनी पत्नी गजाला पुत्री इस्लाम का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना मोहल्ला चाह मंजिली कोट में घटी घटना से हड़कप मचा गया। बताया जाता है कि इरफान की शाली की शादी थी दोनों पति पत्नी शादी में आए हुए थे। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि छोटी लड़की पर समान ज्यादा और अपनी पत्नी को कम समान मिलने से इरफान नाराज था। इसी बात से गुस्साए पति इरफान ने अपनी पत्नी गजाला का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इस घटना से नगर में हड़कप मचा हुआ है हर कोई सकते में है।

क्षेत्राधिकार गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शाम के समय थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला चाहमंजली कोर्ट में इरफान नामक व्यक्ति अपनी ससुराल आया हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते इरफान द्वारा अपनी पत्नी गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल गजाला को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नानौता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त इरफान द्वारा अपने गले पर भी चोटें पहुंचाई गई है, जिसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। तहरीर प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में गैंगस्टर मैनपाल की शादी, कंबोडियाई मेटाचान बनी दुल्हन; 500 मेहमान हुए शामिल

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में 45 वर्षीय मैनपाल की शादी दुलीना स्थित फार्म हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। विवाह समारोह सादगी के साथ आयोजित किया गया, जिसमें मैनपाल ने कंबोडिया की मेटाचान के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कीं। समारोह को देखते हुए फार्म हाउस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। बताया गया कि मैनपाल को सुबह करीब 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर लाया गया था और शादी में करीब 500 मेहमानों ने शिरकत की। मैनपाल के परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं, जबकि उसके पिता का निधन हो चुका है और मां परिवार के साथ हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड को विकास कार्यों की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने ₹39.87 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वार्ड नं0 60 के मधुवन एन्क्लेव में एक नलकूप एवं उर्ध्व जलाशय के निर्माण हेतु ₹ 4.98 करोड़, जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अन्तर्गत हल्द्वानी में कुमायूं परिक्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण हेतु ₹ 2.21 करोड़, जनपद देहरादून में 26 एमएलडी एसटीपी लक्कडघाट ऋषिकेश जगजीतपुर एवं 0.0500 एमएलडी को-ट्रीटमेंट लक्कडघाट ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर अधिष्ठापन का प्राक्कलन हेतु ₹ 4.30 करोड तथा जनपद टिहरी में 5.00 एमएलडी एसटीपी चोरपानी ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर का अधिष्ठापन हेतु ₹ 2.15 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast