Mahakumbh 2025: महाकुंभ अमृत स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 8:30 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई अस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ अमृत स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 8:30 बजे तक 1 करोड़  श्रद्धालुओं ने लगाई अस्था की डुबकी

Mahakumbh 2025:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से कुंभ की शुरुआत हो चुकी है।  इसका समापन 26 फरवरी तक होगा। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में करीब 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई गई है। साथ ही पर्यटन विभाग ने महाकुंभ में 15 लाख से अधिक विदेशी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, सुबह 8: 30 बजे तक करीब 1 करोड श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

मकर संक्रांति के दिन पहला स्थान कई अखाड़ों के साधुओं के साथ-साथ शुरू हुआ। सुबह से ही सभी 13 अखाड़े अपने जुलूस के साथ संगट तट पर स्नान करने के लिए तैयार दिखे। हाथी, घोड़े, ऊँट पर सवार साधु-संत हाथों में त्रिशूल, गदा, भाला-बरछी लेकर 'जय श्री राम', 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ जब संगम तट के लिए निकले तो कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई. संतों, संन्यासियों और नागा साधुओं को देखने के लिए अखाड़ा मार्ग के दोनों ओर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ खड़ी रही।

Leave a comment