
Pilibhit Road Accident:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल 11 लोग सवार थे। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। ये सभी लोग उत्तराखंड के रहने वाले थे। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए थे। कार काटकर सभी को बाहर निकाला गया।
कार में सवार थे कुल 11 लोग
पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार लोग यहां बरात में आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
Leave a comment