Pilibhit Accident: बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

Pilibhit Accident:  बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहां एक बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई है. वहीं इस हासदे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर हाईवे का है. जहां मवेशियों से भरे ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी है. टक्कर इतनी भयनाक थी कि बस और ट्रक के परखच्चे तक उड गए. इस हादसे में तीन लोग की मौत हो गई जबाकि कई लोग घायल हो गए है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनों की दी. सूचना मिलने के बाद पूरे बाद में मातम सा छा गया है. वहीं  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसके साथ ही पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है.

Leave a comment