UP NEWS: मथुरा में तेज रफ्तार का कहर, कार नहर में गिरी, 4 युवकों की जान गई

UP NEWS: मथुरा में तेज रफ्तार का कहर, कार नहर में गिरी,  4 युवकों की जान गई

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पुहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

यह हादसा मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके में नगला दैवीया के पास हुआ। एक कार में सवार होकर सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने राजस्थान के जा रहे थे। तीव्र मोड़ और तेज स्पीड की वजह से आगे का रास्ता नहीं दिखा और सीधे करीब 6 मीटर गहरी नहर में जा गिरी। इसके बाद क्रेन मंगाई गई और कार को बाहर निकाला गया, तब तक सभी चारों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची और सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों में तीन युवकों की पहचान हो चुकी हैं।मृतकों की पहचान राहुल वर्मा, अमित, मोहित और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है। यह सभी युवक महावन थाना क्षेत्र के गांव बलदेवगढ़ के रहने वाले हैं।

एक परिवार के थे तीन युवक

बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही परिवार के थे। हादासे की सूचना मिलते ही एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत मौके पर पहुंचे और कहा कि थाना मगोर्रा क्षेत्र में कार के नहर में पलटने से चार युवकों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a comment