UP: मेरठ की महिला हुई लव जिहाद की शिकार, प्रेमी ने 35 टुकड़े करने की दी धमकी

UP: मेरठ की महिला हुई लव जिहाद की शिकार, प्रेमी ने 35 टुकड़े करने की दी धमकी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एक महिला लव जेहाद की शिकार हो गई महिला को हिंदू नाम बताकर मुस्लिम युवक ने अपने प्रेम जाल में फसा लिया वही जब महिला ने युवक से विवाह करने की बात कही तो युवक ने दिल्ली की श्रद्धा जैसे 35 टुकड़े करके जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

मामला मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का है जहां एक पाश कॉलोनी में रहने वाली महिला ब्यूटी पार्लर का काम करती है। वही उसकी मुलाकात पल्हेड़ा के डबल स्टोरी निवासी युवक मुज्मिमल से हुई थी। शुरुआती मुलाकात में आरोपी मुज्मिमल ने अपना धर्म व नाम छुपाकर महिला को अपने आप को हिन्दू बताकर व अपना नाम शिवम उर्फ पिंकू बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया।

आपको बता दें कि महिला और युवक के बीच दो साल तक प्रेमप्रसंग चलता रहा। मुज्मिमल से बने शिवम महिला को शादी का झांसा शारारिक संबंध बनता रहा और प्रेमजाल में फसाकर पैसे भी हड़पता रहा। जब महिला ने युवक से शादी करने की बात कहती थी तो वो शादी के टालता रहा। जब महिला के बार बार शादी का दवाब बनाने लगी तो उसके प्रेमी ने दिल्ली जैसी श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

वही महिला युवक के गांव जाकर जानकरी की तो पता चला तो युवक का  हिन्दू नही बल्कि मुस्लिम होने का पता है जानकारी को पता चला उसके प्रेमी का नाम शिवम उर्फ पिंकू नही जबकि मुज्मिमल है। तो वह दंग रहे गई। महिला ने अपने आप को लव जिहाद का शिकार होता देख मेरठ के एसएसपी रोहित सजवान से मिलकर शिकायत की व आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Leave a comment