Meerut Crime: बेटे के प्रेम प्रसंग का विरोध मां को पड़ा भारी, प्रेमिका ने चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

Meerut Crime: बेटे के प्रेम प्रसंग का विरोध मां को पड़ा भारी, प्रेमिका ने चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या

Meerut Crime: यूपी के मेरठ में बेटे से प्रेम प्रसंग का विरोध करना मां को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने प्रेमी की मां की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी। मृतक दीपाली के पति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

यह पूरा मामला मंगल पांडे नगर इलाके का है। आरोपी का सोनी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी सोनी की शादी हो चुकी है, लेकिन वह पति के साथ नहीं रहती है। लड़के की मां इन दोनों के खिलाफ थी। वह लगातार विरोध करती थी। सोनी को यह विरोध खलने लगा था। तीन दिन पहले उसने चाकू खरीदा था। जिसके बाद उसनै दीपाली की हत्या कर दी।  

कई बार पहले भी हुआ था विवाद

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दीपाली और सोनी में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार रात एकता पार्क के पास रोड पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद सोनी ने चाकू निकाल कर दीपाली पर हमला कर दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।घटना के बाद इलाके की कई युवतियां और महिलाओं थाना सिविल लाइंस पहुंच गईं।

Leave a comment