Kanpur: अंधविश्वास ने ली 7 साल की बच्ची की जान, नि:संतान दंपती ने पेट फाड़ खाया कलेजा और अंग

Kanpur: अंधविश्वास ने ली 7 साल की बच्ची की जान, नि:संतान दंपती ने पेट फाड़ खाया कलेजा और अंग

नई दिल्ली. कानपुर के घाटमपुर से एक बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो युवकों ने एक सात साल की एक बच्ची को अगवा कर उसका पेट फाड़कर शरीर के अंग निकाल लिए. पुलिस ने अब इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है. रिपोर्ट से अनुसार हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के पीछे एक निःसंतान दंपती का हाथ है, जिन्होंने अंधविश्वास में अपने भतीजों को पैसे देकर इसे अंजाम दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भदरस गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची को दीपावली की शाम करीब छह बजे एक किशोर पटाखा दिलाने के बहाने ले गया था. रविवार सुबह खून से लथपथ उसका शव खेत में पड़ा मिला था। बच्ची का गला काटने के बाद पेट फाड़कर फेफड़ा, लिवर और दिल आदि निकाला गया था. इसके मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.
 
पुलिस पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना बता रही थी, लेकिन आरोपियों के साथ पूछताछ के दौरान ऐसी बात सामने आई, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. दरअसल, आरोपिया ने बताया कि गांव में निसंतान परशुराम और उसकी पत्नी ने उन्हें पैसे देकर किसी बच्ची का कलेजा लेकर आने के लिए कहा था. ये दपंति ने बच्चे की चाह में अंधविश्वास में आकर अपने भतीजों को ऐसा करने के लिए कहा था और पूरी साजिश रची थी.
 
वहीं दोनों आरोपियों ने अपने चाचा के कहे अनुसार लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने लड़की का पेट फाड़कर अंदर के अंग निकालकर चाचा को दे दिया. परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना ने लिवर और कलेजा खा लिया जबकि बाकी के अंग कुत्तों को खिलाए. पुलिस ने इस दंपति को भी हिरासत में ले लिया है.
 
 
 
 

Leave a comment