UP: दुनिया घूमने के सपने में चूर, पिता से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर कर दी खुद के घर मे लाखों की चोरी

UP:  दुनिया घूमने के सपने में चूर, पिता से नाराज बेटे ने साथियों के साथ मिलकर कर दी खुद के घर मे लाखों की चोरी

हरदोई:  उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया है. लाखों की चोरी को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटे नहीं दिया था.बताया जा रहा है कि बेटे को घूमने को शौक है. दुनिया घूमने के सपने को लेकर इस घुमंतू बेटे ने अपने ही पिता से नाराज होकर घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और अपने साजिशकर्ता चोर साथियों से मिलकर घर में ही चोरी की साजिश रची और 3लाख रुपये नगद और आधा किलो चांदी के गहने भी चोरी करने लिए है.

दरअसल यह पूरा मामला हरदोई जनपद के कोतवाली देहात इलाके के ग्राम महोलिया शिवपार का है जहां के रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र नवरंग ने 15 मार्च की दोपहर 2:30 बजे अपने ही घर में लाखों की चोरी की सूचना दी. इस घटना की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई. वहीं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द ही खुलासा कर दिया.

पुलिस ने खुलासा करते हुए करते हुए ही पीड़ित के पुत्र और उसके साथियों के साथ मिलकर लाखों की चोरी की घर में साजिश रची और चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने चोर बेटे और उसके 1 साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं एक साथ 1 फरार साथी फरार चल रहा है.  

Leave a comment