Holi 2025: गोरखपुर में सीएम योगी ने भक्तों के साथ खेली होली, विपक्ष पर किया बड़ा प्रहार

Holi 2025: गोरखपुर में सीएम योगी ने भक्तों के साथ खेली होली, विपक्ष पर किया बड़ा प्रहार

CM Yogi celebrates in Gorakhpur Holi 2025:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भक्तों संग होलीमनाई। उन्होंने फाग गीत गाए, पूजा-अर्चना की और होलिका दहन स्थल पर आरती कर होली महोत्सव की शुरुआत की। इस मौके पर कई बीजेपी नेता भी शामिल हुए और रंगों के इस त्यौहार को पूरे जोश के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

होली के दौरान कहा कि, "जो लोग सनातन धर्म की आलोचना करते थे, उन्हें महाकुंभ के दौरान इसकी ताकत दिखी। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने बिना किसी भेदभाव के पवित्र डुबकी लगाई। ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई। जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।

ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि ऐसा अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई, जो लोग सोचते थे कि हिंदू जाति के आधार पर बंटे हुए हैं, उन्हें यह देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में रामलला के मंदिर का विरोध किया था।

Leave a comment