Search KhabarFast

Press ESC to close

यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, दूसरा हुआ फरार

यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, दूसरा हुआ फरार

UP Newsयूपी के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अली गार्डन इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू मार दिया था गर्दन और पेट में किए कई वार थे। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जानकारी के अनुसार,सलीम वास्तविक (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी अली गार्डन निठौरा रोड के पर अपना कार्यालय चलाते हैं। सलीम अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और बिना किसी  हथियार से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। हमला इतना गंभीर था कि सलीम मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। सलीम का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।  सलीम वास्तिक एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं और सामाजिक-धार्मिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।मुस्लिम धर्म की मुस्लिम धर्म गुरु इस्लाम पर भी बोलते हैं

सलीम वास्तिक पर हमले से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि हमने उसका एड्रेस निकाल लिया है इसे हम छोड़ेंगे नहीं जो रसूल के खिलाफ बोलेगा इसका काम तमाम कर दो इसके बाद सलीम पर हमला होता है। इस मामले में मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साफ शब्दों में कहा गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।सीएम ने दो टूक कहा है कि उत्तर प्रदेश में आतंक और अराजकता की कोई जगह नहीं है।

एक आरोपी ढेर

गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में लोनी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले अभियुक्तों से मुठभेड़ में से एक बदमाश को गोली लगी। जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जिसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी का नाम जिशान है। वह अमरोहा का रहने वाला है। एक बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया है। इस मुठभेड़ में 2 पुलिस कर्मियों क़ो भी गोली लगी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast