
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तारकर लिए है। पकड़े गए चार आरोपियों में दो आरोपी नाबालिग हैं और आपस में रिश्तेदार है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों ने सलून में सिगरेट पीने से रोकने पर युवक की हत्या कर दी।
आपको बता दें कि मामला जनपद आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर का है जहां पर 28 अक्टूबर की रात को अनमोल नाम के युवक की गांव के ही कुछ दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी और हत्या के बाद गांव छोड़कर फरार हो गए थे। निवासी जलालबाद अरविंद पुत्र ओमपाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अरविंद पुत्र ओमपाल निवासी काकड थाना शाहपुर दो विनय पुत्र सतीश निवासी जलालपुर अभी फरार है। हत्या के मामले में आरोपियों द्वारा बताया गया कि 24 तारीख को सलून में सिगरेट पीने से रोकने पर विवाद हुआ था जिसका बदला लेने के लिए आर्यन ने अपने दोस्तों को बुलाया और फिर 28 तारीख को गांव में जागरण होने के दौरान अनमोल को अकेले में बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी।
6 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम – पुलिस
पुलिस के मुताबिक हत्या की घटना को 6 आरोपियों ने अंजाम दिया था। जिसमें से चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देशी तमंचे चाकू एक बाइक बरामद की है इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक का कहना है कि 28 तारीख को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में हुए अनमोल नाम के युवक की हत्या के मामले में आज चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें दो आरोपी नाबालिग है आपस में जानकार और रिश्तेदार हैं जबकि दो आरोपी फरार है सलून में हुए विवाद के कारण आरोपियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave a comment