अगर आप ऑनलाइन गेम खेलते है तो इस खबर को जरूर पढ़े

अगर आप ऑनलाइन गेम खेलते है तो इस खबर को जरूर पढ़े

उत्तर प्रदेश: देश मे पब-जी गेम खेलते हुए लड़कियों को दोस्ती के झांसे में फंसाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने की घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकीं है,पब जी पर बैन लगने के बाद अब हैगो व इसी तरह के कई गेम चलन में हैं,और इस तरह के मास्टरमाइंड लड़के अब इन गेमों का सहारा लेकर लड़कियों और महिलाओं के साथ अपना डर्टी गेम खेल रहे है.

इटावा जनपद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे एक युवक ने महिला के साथ ऑनलाइन हैगो गेम खेलकर पहले उससे जान पहचान बनाई गई. महिला को अपने प्रभाव में लेने के बाद लड़के ने महिला के साथ अश्लील वीडियो कॉल करके उसके स्क्रीन शॉट ले लिए,जिसके बाद लड़के ने महिला को उसके अश्लील चित्र भेजकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया,महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़को को गिरफ्तार करके उसे 14 दिन की रिमांड में लिया है.

महिला अक्सर ऑनलाइन हैगो गेम खेला करती थी जिस दौरान लखनऊ निवासी एक लड़का पहले तो उसके साथ गेम खेलने लगा फिर उस लड़के ने कुछ दिनों पश्चात महिला को अपने प्रभाव में लेने के बाद महिला से वीडियो कॉल पर बात करनी शुरू कर दी. वीडियो कॉल के दौरान लड़के की मांग पर महिला ने अपने कपड़े उतारकर अश्लील अवस्था मे उससे बात की.

जिस दौरान लड़के ने उसके स्क्रीन शॉट ले लिए फिर महिला को ब्लैकमेल करके उससे 2 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी, मांग पूरी न होने पर लड़के ने उसके अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी,जब वो अपने मकसद में नाकाम हुआ और उसे पैसे नहीं मिले तो लड़के ने महिला की फ़ोटो को वायरल कर दिया.

इसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर महिला हेल्पडेस्क पर अपने साथ घटित घटना से पुलिस को अवगत करवाकर लड़के के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई, महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़के को ट्रेस करके उसको गिरफ्तार कर लिया,पुलिस ने लड़के के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और 1 जिओ की सिम के साथ ही 1 विदेशी सिम लड़के के पास से बरामद की है, पुलिस ने लड़को को गिरफ्तार करके उसे 14 दिन की रिमांड में लिया है.

एसपी सिटी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा कोतवाली थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई कि एक युवक द्वारा उसे जो कि ऑनलाइन गेम खेलते थे उसके बाद उनकी दोस्ती हुई जिसके बाद ऑनलाइन चैटिंग के माध्यम से लड़के ने महिला के कुछ वीडियो और फ़ोटो ले ली. जिसके माध्यम से वह महिला को ब्लैकमेल किया जा रहा था और रुपये की मांग की जा रही थी, इस सम्बंध में जैसे ही सूचना प्राप्त हुई तो एफआईआर दर्ज करके, एसएसपी महोदय और क्षेत्राधिकारी ओर कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a comment