Bulandshahr: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग का छापा, एक्सपायरी मिल्क पॉउडर से बनी मिठाइयां बरामद

Bulandshahr: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग का छापा, एक्सपायरी मिल्क पॉउडर से बनी मिठाइयां बरामद

नई दिल्ली. दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है यूपी के बुलंदशहर में मिलावटखोरों ने खाद्य सामग्री में मिलावट का जाल बिछाना शुरू कर दिया है. हालांकि खाद्य सामग्री में मिलावट पर नकेल कसने के लिए फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम भी हरकत में आ गई है. बुलंदशहर के औरांगबाद में फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक्सपायरी मिल्क पॉउडर से  जानलेवा मिल्क केक, मावा और रसगुल्ला बनाने के खेल का खुलासा किया है.

फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गोदाम से भारी मात्रा में एक्सपायरी मिल्क पाउडर, मिल्क केक और रसगुल्ले को नष्ट करा दिया है मावा, रसगुल्ला और दूध के आठ नमूने सील किये हैं. सूत्रों से मिली जानकारी पर फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने देर रात को एक गोदाम में रखे एक्सपायरी मिल्क पाउडर को छापा मार कार्रवाई के बाद बरामद कर लिया है. इसी एक्सपायरी मिल्क पाउडर से मावा तैयार कर मावे से मिल्क केक और रसगुल्ले तैयार किये जाते थे.
 
टीम ने यहां से भारी मात्रा में एक्सपायरी मिल्क पाउडर, 30 किलो मिल्क केक और 15 किलो रसगुल्ले बरामद किए हैं. टीम ने यहां से मिल्क केक और रसगुल्ले के नमूने जांच को भेज दिए हैं. इसके अलावा आज सुबह फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम ने खुर्जा क्षेत्र में मिलावट के शक में  एनएच 91 पर मावा के चार और हाईवे से सटे एक चिलिंग प्लांट से दूध के तीन नमूने भर जांच को भेज दिए हैं.
 
विभागीय अफसरों की मानें तो एक्सपायरी मिल्क केक, रसगुल्ला और मिल्क केक को नष्ट करा दूध मावा और मिल्क केक के आठ नमूने जांच को भेजे जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई का दावा भी फ़ूड सेफ्टी विभाग के अफसर करते दिख रहे हैं.
 
 
 
 
 
 

Leave a comment