
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में खाकी का खौफ और उसके इकबाल को लेकर दबंग बिलकुल भी खौफजदा नहीं है, मामूली बात पर दबंगो ने एक युवक को पीट पीट कर मार डाला, इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीच सड़क पर जमकर उपद्रव भी हुआ जिससे पुलिस और प्रशासन के होश पाख्ता हो गए है। चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जबरिया शव को कब्जे में लेकर सड़क मार्ग खाली कराने के लिए लाठियां भांजी गुस्साए ग्रामीणों ने भी ईट पत्थर चलाए।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के खजांची पुर गांव के 14 वर्षीय युवक को दबंगो ने मात्र इस बात पर लाठी डंडे से पीट कर मार डाला कि वह दलित जाति का था और दबंगो को देखकर बाइक की हॉर्न बजा दिया, जब कि प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार गोलू सड़क पर भैंस देखकर हॉर्न बजाया था मगर वहां खड़े दबंगो ने जानबूझकर मारपीट करने की नियत से गुंडागर्दी पर उतारू हो गए और गोलू को पीटने लगे। गोलू को बीच सड़क पर दबंगो ने दौड़ा दौड़ा इस कदर पीटा कि उसकी हालत मरणासन्न वाली हो गई और परिजन उसके इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए जहां उसकी आज यानि कि घटना के एक महीने एक दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। गोलू का शव जैसे ही उसके गांव में पहुंचा तो लोगो में आक्रोश फैल गया और दबंगो की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शव को सड़क पर रख दिया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने विरोध जताया। पुलिस पहले मानने में जुटी मगर प्रदर्शनकारी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रहे। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस जबरिया शव को उठा ले गई।इस पर धीरे धीरे हालात बिगड़ते लगे और प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए, पुलिस के खिलाफ उपद्रव शुरू हो गया, यहां तक कि पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया और जबरन शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
इस पूरी घटना को लेकर घंटो तक पुलिस हल्कान रही, और मृतक के परिजनों को समझने की कोशिश करती रही मगर परिजन मानने को तैयार नहीं थे और हत्या करने वाले दबंगो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस घटना को लेकर बताया कि इलाज के दौरान एक घायल शख्स की मौत हुई है, जिसका पीएम करवाया जा रहा, जांच में धारा बढ़ाई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध पुलिस एक्शन लेगी।
Leave a comment