Kushinagar accident: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

Kushinagar accident: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

कुशीनगर:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां एक बालू से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. इस हादसे में दो मासूम सहित 1 महिला की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई.

पूरा मामला कुशीनगर के जटहा जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पडरही चौराहे का है. जटहा एक तरफ से जटहा के तरफ से ओवरलोड बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली वह बाइक सवार के बीच यह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो मासूम सहित 1 महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है

इस हादसे के बाद मृत्यु के परिजनों में मातम सा छा गया है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है. ग्रामाणों ने इस हादसे के बाद सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार भी ठहराया है. ग्रामीणों ने अनुसार आए दिन इन सड़कों पर ओवरलोड बालू के ट्रैक्टर ट्राली आ दौड़ती हैं जिस पर प्रशासन खामोश रहता है.

Leave a comment