Search KhabarFast

Press ESC to close

उन्नाव मैच के दौरान मचा हड़कंप... मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत, 15-20 खिलाड़ी हुए घायल

उन्नाव मैच के दौरान मचा हड़कंप... मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत, 15-20 खिलाड़ी हुए घायल

Unnao Bee Attack: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के 65 वर्षीय वरिष्ठ अंपायर मणिक गुप्ता की बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सप्रू ग्राउंड में खेले जा रहे एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हुई। अचानक हुए इस हमले में कई खिलाड़ी और अंपायर भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्लागंज (उन्नाव) में केडीएमए लीग के तहत वाईएमसीसी और पैरामाउंट टीम के बीच मैच चल रहा था।

उसी दौरान मधुमक्खियों का झुंड मैदान में आ गया और खिलाड़ियों व अधिकारियों पर हमला कर दिया। मणिक गुप्ता और उनके साथी अंपायर जगदीश शर्मा मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। दोनों सफेद कपड़ों में थे, जिस कारण मधुमक्खियां उनके आसपास करीब 10 मिनट तक मंडराती रही और डंक मारती रहीं।

अंपायर की हुई मौत

अचानक हुए हमले से मैदान में अफरा-तफरी मच गई। खिलाड़ी और अधिकारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों को गंभीर डंक लगे, जिसके कारण मैच बीच में ही रोकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हालात इतने बिगड़ गए कि तुरंत चिकित्सा सहायता बुलानी पड़ी। हमले के बाद अंपायर मणिक गुप्ता को उन्नाव के शुक्लागंज स्थित दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के Lala Lajpat Rai Hospital (एलएलआर) रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें Laxmipat Singhania Institute of Cardiology भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्षों से थे पैनल का हिस्सा

मणिक गुप्ता फीलखाना क्षेत्र के निवासी थे और पिछले लगभग 30 वर्षों से केसीए के अंपायर पैनल का हिस्सा थे। उनकी अचानक मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। केसीए के चेयरमैन संजय कपूर ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह क्रिकेट समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव मदद करेगा।

संघ ने बताया कि मणिक गुप्ता का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय क्रिकेट सर्कल में सदमे का माहौल है और मैच स्थलों पर बेहतर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्लभ लेकिन खतरनाक घटनाओं से बचा जा सके। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: दिल्ली-UP समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12 October 2026: देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान समेत 24 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कई इलाको में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

Delhi Metro Alert: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें कब तक रहेगी पाबंदी

Delhi Metro Update: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली मेट्रो के छह प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह पाबंदी सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान यात्रियों को इन स्टेशनों से मेट्रो में प्रवेश करने और बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

Delhi Weather Update:दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा तापमान, कई इलाकों में जलभराव; अब कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह तेज बारिश और गरज के साथ आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले 2 से 3 घंटों के दौरान गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। वहीं, राजधानी के मध्य क्षेत्र में करोल बाग के पास झंडेवालान मंदिर के आसपास जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast