
Now this area will be called Hind City: भारत कहो, हिंदूस्तान कहो एक ही बात है। हालांकि देश में हर जाति धर्म के लोग रहते है और सभी अपनी जाति धर्म के रीति-रिवाज निभाते है। लेकिन फिलहाल भारत के एक नाम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है और वो है हिंद सिटी की। अगर हिंद सिटी की बात करे तो इसके नाम से ही लग रहा है कि भारत का ही कोई इलाका होगा, लेकिन इस बार आप गलत है क्योंकि ये सिटी भारत में नहीं बल्कि पूरे देश में है और वो भी मुस्लिम देश में। अब सोच रहे होगें कि मुस्लिम देश में ऐसा नाम क्यों रखा गया, तो इसके पीछे एक खास वजह है। तो चलिए आपको आज इसके के बारे में बताते है।
अब इस इलाके को हिंद सिटी कहा जाएगा
दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने देश के अल मिन्हाद नामक जिले और उसके आसपास के इलाकों का नाम बदलकर 'हिंद सिटी' किया है जैसे ही इस नाम को रखा गया दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी। वहीं आधिकारिक तौर पर बताया गया कि हिंद शहर को कुल चार भागों में बांटा गया है। हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4।यह पूरा इलाका 83.9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड से सीधे जुड़ा हुआ है।
वहीं इसके नाम रखने की वजह शेख की पत्नी है। बता दें कि शेख ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह के नाम की घोषणा की है। अप्रैल 1979 में उनकी दुबई शासक से शादी हुई थी। दोनों के 12 बच्चे हैं. शेख मोहम्मद की और भी बीवियां हैं और उनकी कई बेटियों के नाम 'हिंद' से हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरबी भाषा में हिंद शब्द का मतलब किसी को बहादुर या हिम्मती बताने के लिए किया जाता है।
Leave a comment