
नई दिल्ली:भारत में अनेको प्राचीन मंदिर है। हर मंदिर का अपना एक इतिहास होता है। ऐसे में एक भगवान गणेश का मंदिर है जिसकी चर्चा इन दिनों काफी हो रही है। कहा जा रहा है कि भारत में ये एक मात्र ऐसा मंदिर है जिसकी खासियत और पौराणिक कथाएं कहीं ओर की नहीं है।
दरअलस इन दिनों पूरे देशभर में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। हर तरफ गणपति बप्पा के पूजा और विर्सजन की खबरे सामने आ रही है। ऐसे में भारत में गणपति बप्पा का एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर हैं। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में स्थित है। जहां भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वहीं इस मंदिर की खासियत और पौराणिक महत्व की बात करें तो दुनियाभर में यह प्रसिद्ध है।
जहां भारत में गणपति बप्पा गज रूप में विराजन हैं, तो वहीं इस खास मंदिर में भगवान की पूजा इंसान के रूप में की जाती है। बता दें कि भगवान शंकर ने एक बार क्रोधित होकर भगवान गणेश की गर्दन को काट दिया था। इसके बाद भगवान श्री गणेश को गज का मुख लगा दिया गया। लेकिन आदि विनायक मंदिर में भगवान गणपति के इंसान के चेहरे वाली प्रतिमा स्थापित है।
इसके अलावा इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान गणेश की पूजा की थी। तब से ही इस मंदिर में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करने की मान्यता है।
Leave a comment