
Kiren RijijuOn Zakir Naik Statement On Waqf Bill: सोमवार को वक्फ संशोधन कानून पर कट्टरपंथी जाकिर नाइक का बयान सामने आया था। जिसमें वो भारत के मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। वो भारत के मुसलमानों को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आव्हान कर रहा है। इस बीच भगौड़ा जाकिर नाइक के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को गुमराह ना करें। इस देश में हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। बता दें, मोदी सरकार कुछ दिनों पहले ही वक्फ संशोधन कानून लेकर आई थी। जिसके बाद उसे संसदीय कमेटी में भेज दिया गया। अगले संसद सत्र से पहले इस पर चर्चा के बाद संसद के पटल पर रखा जाएगा।
“झूठे प्रचार से गलत बयानबाजी होगी”
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन वीडियो को शेयर करके लिखा कि "कृपया हमारे देश के बाहर के निर्दोष मुसलमानों को गुमराह न करें। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगों को अपनी राय रखने का हक है। झूठे प्रचार से गलत बयानबाजी होगी।" दरअसल, इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग माइक में यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि सरकार मस्जिद, दरगाह जैसे स्थान छिनने के लिए वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है।
जाकिर नाइक ने क्या कहा था?
भगोड़ा जाकिर नाइक ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करके वक्फ संशोधन कानून पर जहर उगला था। उसने अपने पोस्ट के जरिए भारत के मुसलमानों को सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की थी। उसने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारतीय वक्फ संपत्तियों को बचाएं, वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करें! आइए हम सब मिलकर वक्फ की पवित्रता की हिफाजत करें और मुस्तकबिल की पीढ़ियों के लिए इसे बचाने की तरफ आगे बढ़ें।" उसने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि भारत के करीब 50 लाख मुसलमानों को वक्फ संशोधन विधेयक को नकारना चाहिए। भारत के मुसलमानों के रूप में, अगर हम मुस्लिम वक्फ संपत्तियों को उम्माह से छीने जाने से नहीं रोक पाते हैं, तो हमें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
Leave a comment