राहुल गांधी के सिखों वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री पुरी का हमला, बोले- 'यह फूट डालने की साजिश.

राहुल गांधी के सिखों वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री पुरी का हमला, बोले- 'यह फूट डालने की साजिश.

 Hardeep Singh Puri targeted Rahul Gandhi: राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहते है। अब अमेरिका के ऊर्जा सचिव के साथ चर्चा के लिए वॉशिंगटन गए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सिखों वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह फूट डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मैनें अपने जीवन के 62 साल पगड़ी पहनी है। कड़ा पहना है। राहुल गांधी ने यह बयान अज्ञानता से दिया है। यह बंटवारे की कहानी बनाने की कोशिश है।

कांग्रेस के शासन में सिखों के साथ हुए दंगे

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जो भारतीय लोग अमेरिका में काम करते हैं या जो पढ़ते हैं और भारत में संपर्क में रहते हैं। उनको तो यह सच ही लगेगा कि सिखों को पगड़ी पहनना मुश्किल है। जबकि इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। 1984 में कांग्रेस के शासन में ही सिखों के साथ दंगे हुए थे। तब सिखों को पगड़ी पहनने के कारण ही निशाना बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के लिए कई काम किए हैं। सिखों का नाम काली सूची से हटाए गए है। करतारपुर कॉरिडोर भी शुरू किए है। राहुल गांधी अमेरिका में टिप्प्णी करके सिख समुदाय के बीच असुरक्षा फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

अमेरिका-भारत के बीच साझेदारी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत में जो काम हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ। भारत को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य है। शहरी खर्च का आंकड़ा 11 गुना तक बढ़ गया है। हम जैव ईंधन और ग्रीन हाइड्रोजन के लिए काम कर रहे हैं। भारत को सतत ऊर्जा पर अमेरिका के सहयोग से काफी ताकत मिलती है। अमेरिका-भारत के बीच रणनीतिक ऊर्जा सहयोग साझेदारी है।

Leave a comment