Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में लगी आग...पहली बार $5,000, जानें चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में लगी आग...पहली बार $5,000, जानें चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Today Price: 26जनवरी को सोने की कीमतों ने वैश्विक बाजार में तहलका मचा दिया। सोना पहली बार 5,000अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। आज का बंद भाव 5,074.48डॉलर प्रति औंस रहा, जो पिछले दिन से 1.74%की बढ़त दर्शाता है। पिछले 1महीने में सोने में 17.11%की वृद्धि हुई है, जबकि सालाना आधार पर 85.10%का उछाल देखा गया।  दूसरी तरफ, चांदी भी इस तेजी में पीछे नहीं है और आज उसका भाव 105डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है, जो 100डॉलर के स्तर को पार कर चुका है।

सोने की कीमतों में उछाल

बता दें, सोने की यह रैली 2025से ही जारी है, जब इसने 64%की वार्षिक बढ़त दर्ज की, जो 1979के बाद सबसे बड़ी थी। साल 2026की शुरुआत में ही सोना 4,900डॉलर के आसपास था, लेकिन जनवरी के अंत तक यह 5,074डॉलर तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उछाल न सिर्फ निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की तलाश से आया है, बल्कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने भी इसमें योगदान दिया।

चांदी का ताजा भाव

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखा जा रहा है। आज चांदी 105 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है, जो 100 डॉलर के स्तर को पार कर चुकी है। 2025 में चांदी में 142% की बढ़त दर्ज हुई, जो सोने से भी ज्यादा थी। औद्योगिक मांग में वृद्धि, आपूर्ति की कमी और निवेश प्रवाह के कारण चांदी 2026 में 150 डॉलर तक पहुंच सकती है।

Leave a comment