
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 21वां दिन है। रूस औऱ यूक्रेन एक दूसरे का भारी नुकसान करने का दावा कर रहे हैं। यूक्रेन ने रूसी सेना के बड़े अधिकारी को मारने का दावा किया गया है। यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेजर जनरल ओलेग मित्येव 150वीं मोटराइज्ड राइफल डिवीजन के कमांडर थे। युद्ध के 21 दिनों में चौथे बड़े रूसी अफसर की मौत हुई है।
बता दें कि युद्ध के 21 दिनों में तीसरे बड़े रूसी अफसर की मौत हुई है। इससे पहले रूसी सेना के मेजर जनरल विताली गेरासिमोव, रूस के मेजर जनरल एंड्री सुखोवेत्स्की को मार गिराया गया था। युद्ध में यूक्रेनी सेना लगातार दावे कर रही है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचायागया है। अबतक रूस के 12 हजार से ज्यादा जवानों को मार गिराया गया है।वहीं 11 मार्च को रूसी फोर्स हेडक्वार्टर के डिप्टी चीफ मेजर एंड्री बर्लाकोव को खेरसॉन में मार गिराया गया था। वह रिजिमेंट चीफ ऑफ स्टाफ भी थे। उनपर युद्ध के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां थीं, जिसमें तोपों के लिए सैनिकों का परीक्षण शामिल था।
यूक्रेन की राजधानी कीव अबतक रूस के लिए टेढ़ी खीर बनी हुई है लेकिन अन्य शहरों पर उसके हमले जारी हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, उत्तर में इरपिन, पूर्व में ब्रोवरी और मारियूपोल पर मिसाइलों का गिरना जारी है। मारियुपोल शहर पर हर आधे घंटे में बम बरस रहे हैं। इतना ही नहीं रूसी सेना अब नए इलाकों को निशाना बना रही है, जहां 24 फरवरी जंग की शुरुआत से अबतक बमबारी नहीं हुई थी।
Leave a comment