RUSSIA-UKRAINE WAR:यूक्रेन का बड़ा दावा, रूसी आक्रमण में मारे गए 2000 से ज्यादा लोग

RUSSIA-UKRAINE WAR:यूक्रेन का बड़ा दावा, रूसी आक्रमण में मारे गए 2000 से ज्यादा लोग

नई दिल्ली:  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज आठवां दिन है। रूस की ओर से लगातार ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूसी हमले में  2,000 से ज्यादा लोग मारे गए। इसके साथ ही परिवहन सुविधाओं, अस्पतालों, किंडरगार्टन स्कूलों और घरों सहित सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया है। बच्चे, महिलाएं और रक्षा बल हर घंटे अपनी जान गंवा रहे हैं।

इसी बीच पहली बार रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन में अपने सेनिकों के हताहत होने की पुष्टि की है उन्होंने  ने कहा कि अब तक रूस के 498 सैनिक मारे गए हैं साथ ही 1,597 अधिक लोग घायल हो गए  हैं। रूसी राज्य द्वारा संचालित समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती द्वारा उद्धृत एक साक्षात्कार में, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यह आकड़े दिये है।

दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकल था। जिसके बाद अब यूक्रेन और रूस के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू हो सकती है। विदेश मंत्री सर्जेई लवरोव ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग को खत्म करने के लिए मास्को बातचीत करने के लिए तैयार है। लवरोव ने ये भी कहा है कि रूस यूक्रेन के मिलिट्री इन्फ्रास्टक्चर को निशाना बनाना बंद नहीं करेगा। बता दें कि रूस के समय के अनुसार दूसरे दौर की बातचीत बेलारूस में होनी है।

Leave a comment