UK ने लगाए RUSSIA के खिलाफ नए व्यापारिक प्रतिबंध, क्या अब रुक सकता है युद्ध!

UK ने लगाए RUSSIA के खिलाफ नए व्यापारिक प्रतिबंध, क्या अब रुक सकता है युद्ध!

नई दिल्लीरूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन की सेना ने भारी तबाही मचाई है। लेकिन पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के चलत रूस भी दबाव में है। सरकारी वेबसाइट पर प्रकाशित एक नोटिस में कहा गया है कि ब्रिटेन ने गुरुवार को रूस के खिलाफ व्यापार प्रतिबंधों की एक नई किश्त पेश की। इसके जवाब में रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और दूसरी वरिष्ठ मंत्रियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जॉनसन के अलावा ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस, रक्षा मंत्री बेन वालेस और 10 अन्य वरिष्ठ राजनेताओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसी सियासी घमासान के बीच ब्रिटेन ने नए प्रतिबंधों की लीस्ट जारी की है इस लीस्ट में नए उपायों को सूचीबद्ध किया गया है।  जिसमें रूस को माल और प्रौद्योगिकी की एक श्रृंखला के निर्यात पर प्रतिबंध, जेट ईंधन का निर्यात, और स्टर्लिंग या यूरोपीय संघ के मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का निर्यात शामिल है।इसमें यह भी कहा है कि तकनीकी सहायता, और वित्तीय सेवाओं, धन, और लौह और इस्पात आयात से संबंधित दलाली सेवाओं के प्रावधान पर नए प्रतिबंध थे।इन सभी प्रकार की सहायता को किसी भी हाल में रुस तक नही पहुचनें दिया जाएगा। यह भी चेताया गया कि अगर कोई भी देश अगर रुस की सहायता करता है तो वह एक तरह से मानवता के खिलाफ जा रहा होगा।

निर्यात के लिए निषिद्ध सामानों निर्धारित सूची

आंतरिक दमन माल और प्रौद्योगिकी

रासायनिक और जैविक हथियारों से संबंधित सामान और प्रौद्योगिकी

समुद्री सामान और प्रौद्योगिकी            

अतिरिक्त तेल शोधन माल और प्रौद्योगिकी

अतिरिक्त महत्वपूर्ण उद्योग के सामान और प्रौद्योगिकी

Leave a comment