Udaipur killing: 26/11 से है कन्हैया लाल के मर्डर का कनेक्शन,जानिए कैसे

Udaipur killing: 26/11 से है कन्हैया  लाल के मर्डर का कनेक्शन,जानिए कैसे

उदयपुरहत्यारों ने उदयपुर में हिंदू दर्जी कन्हैया लाल जिस बेरहमी से कन्हैया लाल की हत्या की, वो कोई आम आपराधिक घटना नहीं बल्कि आतंकी घटना थी। 28 जून को उदयपुर में हिंदू दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के बाद, उसके हत्यारे मोहम्मद रियाज अख्तर और मोहम्मद गोस 2611 नंबर वाली बाइक से मौके से फरार हो गए। आपको बता दे कि, 26-11 मुंबई आतंकी हमले की तारीख है। हालाकि, हत्यारों को पुलिस ने उदयपुर से 130 किलोमीटर दूर भीम हाईवे पर पकड़ लिया।रिपोर्ट्स के मुताबिक 2611 नंबर वाली बाइक मोहम्मद रियाज की है।   

जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस हत्या कि स्क्रिप्ट पाकिस्तान में लिखी गई थी। दोनों हत्यारे नुपुर शर्मा के बयान के बाद से ही पाकिस्तान में बैठे लोगों के संपर्क में थे। दोनों की पाकिस्तान के 8 से 10 मोबाइल नंबरों पर लगातार बात हो रही थी।हत्यारों ने दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान से निर्देश मिल रहे थे। कन्हैया लाल के बाद दोनों हत्यारे उदयपुर के ही एक और व्यापारी की हत्या करने वाले थे। कन्हैया लाल के हत्यारों के तार आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़े होने के भी सबूत मिले हैं। खबरों के मुताबिक, आरोपी आतंकवादी रियाज और गौस ISIS से जुड़े थे।

जानकारी के लिए बता दे कि, हत्या करने के बाद दोनों बदमाशों ने उदयपुर में रहकर ही वीडियो बनाकर वायरल किया। इसके बाद वे इस बाइक पर राजसमंद होते हुए अजमेर मार्ग पर निकल गए थे। पुलिस के अलर्ट जारी करने के बाद सभी जगह नाकाबंदी शुरू कर दी गई थी। यही वजह है कि इन्होंने अपना रास्ता बदल लिया था। उदयपुर से मावली गए। वहां गांवों के रास्तों होते हुए सरदारगढ़, आमेट होते हुए देवगढ़ पहुंच गए। यहां उन्होंने एक मोटर गैराज में ठहरने का इरादा किया था, लेकिन उन्हें मदद नहीं तो दोनों तुरंत भीम के लिए रवाना हो गए।

Leave a comment