इजरायली पर्यटक रेप केस में 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

इजरायली पर्यटक रेप केस में 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस

Israeli Tourist Rape Case: कर्नाटक के हम्पी में इजरायली पयर्टक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे की तलाश जारी है। बता दें, यहां कुछ लोगों ने इज़रायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, उनके साथ मौजूद तीन पुरुष दोस्तों के साथ कथित तौर पर  मारपीट भी की। इसके बाद उन्हें तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया। बीते दिन एक युवक का शव भी मिला था। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला कर्नाटक के हम्पी के कोप्पल जिले के सानापुर का है। जहां गुरुवार रात को तीन लोगों ने 27 वर्षीय इज़रायली पर्यटक और 29वर्षीय होमस्टे महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी के साथ उनके साथ तीन पुरुष दोस्त भी मौजूद थे। जिनके साथ मारपीट की गई। फिर तीनों को नहर में फेंक दिया गया।

इस घटना का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बीते दिन शनिवार सुबह नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए दो स्पेशल टीमों का गठन किया है।

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने क्या बताया?

पुलिस पूछताछ में होमस्टे की मालकिन ने बताया कि वह और उसके चार मेहमान रात को खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे गए थे। तभी वहां से अचानक कुछ लोग वहां आए और हमसे पेट्रोल पंप के बारे में पूछने लगे। इसके बाद वो हमसे पैसे मांगने लगे। हमने मना किया तो उन्होंने हम पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग गए।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान 22 वर्षीय मल्लेश उर्फ ​​हांडी मल्ला और 21 वर्षीय चेतन साई सिलेक्यातर के रुप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों गंगावती के निवासी हैं। लेकिन अभी भी एक आरोपी फरार है। जिसके लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।  

Leave a comment