Search KhabarFast

Press ESC to close

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की जीवन लीला समाप्त

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की जीवन लीला समाप्त

Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। गोहद थाना क्षेत्र के पास छीमका गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। दो गाड़ियों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो घायलों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर वापस जा रही थी। इसी दौरान ईको कार ग्वालियर से भिंड की ओर आ रही थी। तभी अचानक दोनों गाड़ियों में भीषण टक्कर हुई। टक्कर के बाद ईको कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि घटना 20-21 फरवरी की देर रात की है।

मृतकों में पूर्व सैनिक भी शामिल

बता दें कि हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एक मृतक की पहचान भिंड निवासी जगदीश भदौरिया के रूप में हुई है जो पटवारी थे और पूर्व सैनिक भी थे। दूसरे व्यक्ति की पहचान अतुल शिवहरे के तौर पर हुई है। जबकि अन्य की पहचान पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार ईको कार नंबर के जरिए मालिक की पहचान हुई। बातचीत के दौरान कार मालिक ने बताया कि उसकी कार को बेच दिया गया था और जिस व्यक्ति ने कार खरीदी उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है।

हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग  

इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे 719 पर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पूर्व में हुए हादसे में कोई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुछ दिन पहले भी गोहद थाना क्षेत्र में ही इसी हाईवे पर एक्सिडेंट में चार लोगों की मौत हुई थी। लोगों की मांग है कि नेशनल हाईवे पर तत्काल सुरक्षा बढ़ाई जाए और हाईवे को फोर लेन किया जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत, अभी जेल से नहीं आ पाएगा बाहर

Sukesh Chandrashekhar Gets Bail:महाठग सुकेश चंद्रशेखर को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई है। सुकेश पर करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप है और ठगी के मामले में ही उसे जेल जाना पड़ा है। उसका नाम बॉलीवुड स्टार से भी जुड़ा है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर को पीएमएलए मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है।

चुनाव आयोग जल्द शुरू कर सकता है वोटर लिस्ट संशोधन का तीसरा चरण, 22 राज्यों में तैयारी

चुनाव आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा और अंतिम चरण शुरू कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया इस महीने होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद शुरू की जा सकती है।

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर...LPG कालाबाजारी पर सख्ती, 1 लाख छापे; हजारों सिलेंडर जब्त

मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारत में एलपीजी (रसोई गैस) की सप्लाई पर भी पड़ने लगा है। बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार और Ministry of Petroleum and Natural Gas ने देशभर में कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast