Search KhabarFast

Press ESC to close

नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मी की मौत, शरीर पर गोली के निशान मिलने से उलझी मौत की मिस्ट्री!

नाके पर तैनात 2 पुलिसकर्मी की मौत, शरीर पर गोली के निशान मिलने से उलझी मौत की मिस्ट्री!

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुरदासपुर के अडियां में 22 फरवरी की सुबह 2 सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए और उनके शरीर पर गोली के निशान थे। जिसके बाद मौत की मिस्ट्री पेचीदा हो गई।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक जवान नाके पर ड्यूटी पर तैनात थे। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोरंगला पुलिस का कहना है कि अशोक कुमार होम गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वहीं, गुरनाम सिंह उपनिरीक्षक थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 22 फरवरी यानी रविवार को पुलिस को सूचनीा मिली के नाके पर तैनात 2 जवान गोली लगने के बाद घायल हो गए। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी आदित्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस के जवान ड्यूटी कर रहे थे। फिलहाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

किए जा रहे कई दावें

कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। हालांकि, थाना प्रभारी बनारसी दास ने साफ कहा कि जांच अभी जारी है और किसी फैसले पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, एसएसपी आदित्य ने कहा कि उन्हें सुबह गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम, घेराबंदी टीम और तकनीकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें