संदीप की हत्या के बाद लॉरेंस और बंबिहा के बीच ट्विटर वार! गोल्डी बराड़ ने बताई हत्या की असली वजह

संदीप की हत्या के बाद लॉरेंस और बंबिहा के बीच ट्विटर वार! गोल्डी बराड़ ने बताई हत्या की असली वजह

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले में कुख्यात गैंगस्टर संदीप बिश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई  और इसकी जिम्मेदारी बंबिगहा गैंग ने ली है। बता दें कि हत्या उस समय ही जब स्पेशन सेल की टीम संदीप को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। लेकिन कोर्ट के बाहर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए थे और जैसे ही संदीप को कोर्ट में ले जाने लगे तभी शूटरों ने संदीप पर अंधाधून फायरिंग कर दी। जिसमें संदीप की मौत पर ही मौत हो गई।  

वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी बंबिहा गैंग ने ली है। दविंदर बबीहा ग्रुप ने फ़ेसबुक पर लिखा है कि संदीप के मर्डर की जिम्मेवारी कौशल चौधरी और बंबिहा ग्रुप ले रहा है और जो उनका साथ दे रहा है उनका भी यही हाल जल्दी होगा। वेट एंड वॉच। वहीं सोशल मीडिया पर बंबिहा गैंग ने लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बरार का भी ऐसा ही हाल होगा। इसके बाद एक और पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर गोल्डी बरार से जुड़े एक अकाउंट से दावा किया गया कि बंबिहा गैंग का दावा निराधार है, यह पुरानी रंजिश का मामला था। गोल्डी बरार ने आगे दावा किया कि पीड़ित और हमलावर दोनों उनके गैंग के मुखबिर थे और उनकी 10 साल पुरानी रंजिश थी। जिसे उन्होंने सुलझाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बदला लेने की बात कहने से बदला नहीं लिया जा सकता है।

बता दें कि हत्या के बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बिश्नोई और बंबिहा गैंग के खिलाफ यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की है। एनआईए ने उन दोनों मामलों में संज्ञान लिया है। हमले में मारा गया गैंगस्टर संदीप बिश्नोई सेठी गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है। जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इस हत्याकांड के ठीक बाद दविंदर बंबिहा गैंग ने सोशल मीडिया पर इस मर्डर को बदला की कार्रवाई करार दिया। गिरोह, बंबिहा गैंग को अर्मेनिया में बैठा लकी पटियाल चला रहा है।

 बता दें कि संदीप हरियाणा का मूल निवासी है। वह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था और अवैध शराब तस्करी में भी शामिल था। बिश्नोई सेठी गिरोह से जुड़ा था। उसने नागौर में एक व्यापारी की भी हत्या की थी। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। संदीप विश्नोई तस्कर राजू फौजी का दोस्त बताया जा रहा है। जिसने भीलवाड़ा में दो कांस्टेबलों की हत्या कर दी थी। संदीप ने ही पुलिसकर्मियों को मारने के लिए राजू फौजी को हथियार दिए थे। संदीप ने पुलिस पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि उसने अपने गिरोह को संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश के एक सप्लायर से हथियार खरीदे थे।

Leave a comment